जांच एजेंसी ने मामले के मुख्य आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है।
चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले के मुख्य आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है।
विज्ञापन
सीबीआई इस मामले में आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
जांच एजेंसी आरोपी से भर्ती प्रक्रिया में उसकी कथित भूमिका, संबंधित लोगों से संपर्क और घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी जुटा सकती है। पूछताछ के आधार पर सीबीआई आगे की कार्रवाई तय करेगी।