फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam: मिठाई विक्रेता से दो लाख रुपये ऐंठने वाली फर्जी टीम पर केस, एक पूर्व पार्षद किया गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

सुनाम में मिठाई विक्रेता अमरीक सिंह और उसके भाई कर्म सिंह के पास पूर्व नगर पार्षद विजय मिठाई लेने पहुंचा। मिठाई लेने के बाद इस व्यक्ति ने फोन किया और तीन अज्ञात लोग एक कार से आए। चारों ने उनकी दुकान का शटर गिराया और कहा कि चंडीगढ़ से आई इस टीम ने उनकी दुकान पर छापामारी की है।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर चेकिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम में मिठाई की दुकान पर चेकिंग के बाद कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर दो लाख रुपये ऐंठने वाली फर्जी टीम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फर्जी टीम में एक पूर्व पार्षद भी शामिल है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस, गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


एसएचओ सिटी प्रतीक जिंदल ने बताया कि सुनाम में मिठाई विक्रेता अमरीक सिंह और उसके भाई कर्म सिंह के पास पूर्व नगर पार्षद विजय मिठाई लेने पहुंचा। मिठाई लेने के बाद इस व्यक्ति ने फोन किया और तीन अज्ञात लोग एक कार से आए। चारों ने उनकी दुकान का शटर गिराया और कहा कि चंडीगढ़ से आई इस टीम ने उनकी दुकान पर छापामारी की है। मिलावटी मिठाई बनाने के एवज में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एसएचओ ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उन्हें बुरी तरह से डराया धमकाया गया और मामले को रफा दफा करने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। भारी दबाव और धमकियों के बाद वे चारों दो लाख रुपये ले गए। एसएचओ ने कहा कि शिकायत पर पूर्व नगर पार्षद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की पहचान के लिए पूछताछ जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें