फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, स्टार्ट करते ही रिवर्स में दौड़ने लगी कार, चालक गिरा... भागने लगे लोग

Thu, 15 Jan 2026 06:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

कार स्टार्ट करते ही वह बेकाबू हो गई। गाड़ी बैक गियर में थी और स्टार्ट होते ही रिवर्स भागने लगी। गाड़ी की चपेट में कई दोपहिया वाहन आ गए, लेकिन कार रुकी नहीं। जबकि कार चालक गाड़ी से बाहर गिर गया। घटना पंजाब के मोगा की है। 
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी खतरनाक है। ड्यूटी में जाते समय कार को स्टार्ट करते ही वह अचानक रिवर्स गियर में तेजी से भागने लगी। बेकाबू कार ने गली में खड़ी कई दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। अचानक हुई इस घटना से गली में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। थोड़ी दूर जाकर कार एक दीवार से टकरा गई, जिससे उसकी रफ्तार थम गई। कार के मालिक गाड़ी के नीचे आते आते बाल बाल बचे फिर भी गाड़ी को रोकने की कशिश किया पर बेकाबू कार उसके बस में नहीं आया पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


वहीं मौजूदा पार्षद के पति गौरव गर्ग ने बताया कि यह कार गली में किराए पर रहने वाले मोगा पुलिस के मुलाजिम की है। मुलाजिम वीरवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी कार के बाहर खड़े होकर चाबी घुमा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक रिवर्स गियर में तेजी से चल पड़ी। हैरानी की बात यह है कि कार की हैंड ब्रेक लगी होने के बावजूद गाड़ी रुकी नहीं। बेकाबू कार ने गली में खड़ी कई एक्टिवा और मोटरसाइकिलों को रौंद दिया और कुछ दूरी पर जाकर दीवार से टकराने के बाद रुकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय यह घटना हुई उस समय बच्चों के स्कूल जाने का समय था और गली में कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कार मालिक को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें