फिरोजपुर के गांव झोंक हरिहर के नजदीक एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधा नहर में जा गिरी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों ने किसी तरह खुद को पानी में डूब रही कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार में दो एनआरआई सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।
फॉर्च्यूनर कार पर ससुर और दामाद दोनों सवार होकर किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। उनकी कार के सामने एक लावारिस पशु आ गया। उसे बचाने के लिए एकदम ब्रेक लगाई, टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार के मालिक का कहना है कि उनका दामाद इंग्लैंड से आया था और उसके दोस्त की मैरिज थी। रात के समय वह शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
जब कार नहर में गिरी तो वह किसी तरह खिड़की का शीशा खोलकर कार से बाहर आए। कार पलट चुकी थी। वे दोनों कार के ऊपर पर खड़े हो गए। उन्होंने लोहे की ग्रिल को हाथ डालकर अपने आप को कार के ऊपर खड़े रखा। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें देखा और उन्होंने नहर से बाहर निकाला। वहीं घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।