फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में होगी कैप्टन अमरिंदर की वापसी?: एक टिप्पणी से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस नेता समर्थन में उतरे

Sat, 13 Dec 2025 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने भाजपा को सख्त पार्टी बताया है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रमोद तिवारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की एक टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। कैप्टन ने एक इंटरव्यू में भाजपा को सख्त पार्टी बताया था। इस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो कहा है, वह सही है। अगर कहीं लोकतंत्र है, तो वह कांग्रेस में है। कांग्रेस में लोकतंत्र है, बीजेपी में नहीं, जहां कोई चर्चा नहीं होती और सिर्फ 'हम दो, हमारे दो' चलता है। मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात का समर्थन करता हूं। 
विज्ञापन

 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह संभावित वापसी का संकेत है, तिवारी ने कहा कि आपको कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछना चाहिए। यह मेरा विषय नहीं है। वह वापस आना चाहते हैं या नहीं, और वह किससे मिल रहे हैं, यह उन्हें तय करना है। 

वहीं कांग्रेस नेता और विधायक परगट सिंह ने कहा कि बीजेपी पंजाब में कभी अच्छे फैसले नहीं लेती। शायद बहुत समय बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह बात समझ में आई। भाजपा का काम करने का तरीका यह है कि वे पंजाब के खिलाफ काम करते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को जाने से पहले सोचना चाहिए था।

अकाली दल से गठबंधन की तरफदारी

कैप्टन ने फिर दोहराया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तभी जीत सकती है जब शिअद से गठबंधन करे। उनके अनुसार कांग्रेस में इस वक्त 8 से 9 सीएम हैं और यह गुटबाजी कांग्रेस को जीतने नहीं देगी। ये एक-दूसरे को ही खा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें