पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाए थे और राहुल गांधी की प्रशंसा की थी जिसके बाद उनके दोबार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा।
हालांकि इससे पहले कैप्टन ने बिना उनकी सलाह केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रधान नियुक्त किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। इससे यह भी चर्चा शुरू हो गई थी कि कैप्टन दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Had a meeting with Union Home Minister Shri Amit Shah Ji today in New Delhi and discussed various issues concerning Punjab.@AmitShahpic.twitter.com/ryzH7XJyLa
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 6, 2026
यहां तक कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी यह बात कर दी थी कि कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस के संपर्क में हैं और अपनी पुरानी पार्टी में लौट सकते हैं। हालांकि कैप्टन ने इससे इन्कार कर दिया है और कहा हर पार्टी का काम करने का अपना तरीका है और यही बात कही थी, जिसका गलत मतलब निकाला गया।