मोगा जिले के लगेंआना गांव में शुक्रवार शाम आपसी रंजिश पर दो गुटों के बीच बहसबाजी गोलीबारी में बदल गई, जिसमें सुखप्रीत सिंह की मौत हो गई और सन्नी घायल हो गया। मृतक इकलौते बेटे सुखप्रीत बाघापुराना में सैलून चलाते थे। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मोगा के गांव लगेंआना में शुक्रवार शाम दो गुटों में हुई खूनी झड़प में गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो नौजवान घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे आपसी रंजिश के चलते पहले दोनों गुटों में बहसबाजी हुई और फिर खूनी झगड़े में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान एक गुट की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए जबकि दूसरे गुट ने गोली चला दी। गोली लगने से सन्नी पुत्र बंत सिंह (28) और सुखप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सुखप्रीत सिंह की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक सुखप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बाघापुराना में एक सैलून में काम करता था। वहीं घायल सन्नी इलाज करवाने के बाद बिना जानकारी दिए अस्पताल से चला गया।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।