फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पशु चिकित्सक की निर्मम हत्या: खेतों के बीच बनी कोठी से मिला शव, अमनदीप की हो चुकी थी मंगनी

Sun, 13 Sep 2026 05:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में खेतों के बीच बनी कोठी में पशु चिकित्सक का शव मिला है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोटों के गहरे निशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
अबोहर में पशु चिकित्सक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर उपमंडल के गांव गिदड़ांवाली में शनिवार रात 29 वर्षीय पशु चिकित्सक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह युवक का शव खेतों के बीच बनी एक सरकारी अधिकारी की खाली कोठी से बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी अमनदीप सिंह और थाना खुईयां सरवर के एसएचओ परमजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गांव के सरपंच देसराज ने बताया कि गांव निवासी जगजीत सिंह वर्तमान में पटियाला क्षेत्र में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। 

उनकी जमीन हिस्से पर दी हुई है और खेत में बनी कोठी की देखरेख खेती करने वाले करते हैं। रविवार सुबह कोठी में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के तौर पर हुई। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर तेजधार और नुकीले हथियार से चोट लगने के निशान मिले हैं। हालांकि, घटनास्थल से फिलहाल कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। 

पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। सरपंच के अनुसार अमनदीप सिंह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और पशु चिकित्सक के तौर पर काम करता था। उनकी मंगनी भी हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या की वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें