फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर: रहीमपुर सब्जी मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

Sat, 22 Aug 2026 06:16 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सब्जी मंडी में हुई इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी तथा लोग सहम गए।
विज्ञापन
रहीमपुर सब्जी मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग में एक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर की रहीमपुर सब्जी मंडी में शनिवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी तथा लोग सहम गए।
विज्ञापन


फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत

जानकारी के अनुसार, वारदात दोपहर करीब तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मनप्रीत सिंह निवासी सैदो पट्टी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनप्रीत कुछ समय पहले ही होशियारपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था।

फायरिंग में उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन




वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मंडी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि हमलावर किस वाहन से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े फायरिंग होने से लोगों में दहशत

डीएसपी सिटी कुलभूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही हैं। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाली सब्जी मंडी में हुई इस वारदात से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड तथा संभावित रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें