फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में हादसा: भाखड़ा नहर पर पुल धंसा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग; ब्रिज टूटने के दौरान गुजर रहे थे वाहन

Thu, 19 Nov 2026 09:22 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला

सार

पटियाला में वीरवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक धंस गया। इस हादसे में एक ट्रक में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पुल साल 2016 में बनकर तैयार हुआ था।  
विज्ञापन
Bridge collapses - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में वीरवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक धंस गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल के टूटे हिस्से में फंस गए। इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई और वह बुरी तरह जल गया। हादसे में बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, यह पुल पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना हुआ है। वीरवार तड़के जब दो ट्रक पुल से गुजर रहे थे तो अचानक पुल का हिस्सा टूटकर नीचे धंस गया। इससे दोनों ट्रक पुल के टूटे हिस्से में फंस गए। हादसे के दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


पुल के अचानक टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुल धंसने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

साल 2016 में बनकर तैयार हुुआ था पुल
जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई ने यह पुल बनाया था। साल 2016 में ये पुल बनकर तैयार हुआ था। भाखड़ा नहर के ऊपर यह पुल बनाया गया था। पुल का महज 10 साल में धंस जाना इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुल किन कारणों से धंसा यह जांच का विषय है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें