फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के होटल ताज में मिला शव: तीन दिन पहले आया था छत्तीसगढ़ निवासी दीपक मित्तल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Oct 2026 12:31 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने मृतक के शव को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में छत्तीसगढ़ निवासी 56 वर्षीय दीपक कुमार मित्तल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल के कमरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक कुमार मित्तल करीब दो से तीन दिन पहले होटल में आकर ठहरे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने होटल के कमरे से कुछ नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने संबंधित कमरे को सील कर दिया है।

सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवाया शव
पुलिस ने मृतक के शव को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दीपक कुमार मित्तल की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें