फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अजनाला थाने में धमाका: हैप्पी पासिया के साथी जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने किया इनकार

Fri, 18 Apr 2025 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में पिछले साल नवंबर से लगातार पुलिस चाैकियों और थानों में ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैप्पी पासिया लेता रहा है। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके साथी ने बम धमाके की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बब्बर खालसा के आतंकवादी हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों की ओर से अजनाला थाने के पास ग्रेनेड हमला किया गया है। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासिया के साथी जीवन फौजी ने इंटरनेट पर एक पोस्ट डालकर ली है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस किसी भी तरह के धमाके से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काैन है हैप्पी पासिया: जिसने पंजाब को ग्रेनेड हमलों से दहलाया, छोटे अपराध करने वाला कैसे बना वाॅन्टेड गैंगस्टर
विज्ञापन

 
अजनाला थाने में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे धमाका हुआ। इसके बाद जीवन फौजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली। 



जीवन फौजी ने लिखा है कि थाने में जो धमाका हुआ है वह उसी ने करवाया है। उसने कहा कि बिना कारण उनके साथियों को जेल से लाकर अवैध दस्तावेज बनाए जा रहे हैं और उसके बाद उनके परिवारों को तंग किया जा रहा है। उसने कहा कि पुलिस जिस तरह का माहौल तैयार कर रही है, वह 1984 का दौर वापस ला रही है। जीवन फौजी ने लिखा कि अगर पुलिस ने इसी तरह अपनी कार्रवाई जारी रखी तो आने वाले समय में पुलिस के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें