फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड: न्याय ना मिलने तक काली पगड़ी नहीं उतारेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों, लिया संकल्प

Sun, 18 Oct 2026 02:31 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मौजूदा सरकार इस मामले को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने और झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग को बुलंद करने के लिए उन्होंने काली पगड़ी पहनी है।
विज्ञापन
केवल सिंह ढिल्लों, भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और इफको के चेयरमैन जगदीप सिंह नक्कई ने काली पगड़ी और काले परने पहनकर संकल्प लिया है कि जब तक झोटा को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इन्हें नहीं उतारेंगे।

विज्ञापन




ढिल्लों ने आप पर लगाए आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मौजूदा सरकार इस मामले को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने और झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग को बुलंद करने के लिए उन्होंने काली पगड़ी पहनी है। उन्होंने दोहराया कि जब तक झोटा को न्याय नहीं मिलता, तब तक काली पगड़ी और परना नहीं उतारेंगे।
विज्ञापन


ढिल्लों ने इससे पहले मानसा में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों से काली पगड़ी, काले परने और काली चुनरी पहनने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी। इसी अपील के तहत रविवार को भाजपा महासचिव मुनीश बब्बी दानेवालिया ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को काली पगड़ियां और परने बांटे, जबकि महिलाओं को काली चुनरियां वितरित की गईं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विरोध झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा मानसा में नशे के खिलाफ सामाजिक अभियान चलाने के लिए जाने जाते थे। उनकी हत्या के बाद से ही इस मामले में न्याय की मांग उठ रही है। भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos
विज्ञापन

झोटा के पिता ने डीएसपी पर लगाए आरोप
नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा के कॉल डिटेल रिकॉर्ड कथित तौर पर एक निजी व्यक्ति तक पहुंचने के मामले में उनके पिता भीम सिंह ने डीएसपी गिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने और डीएसपी को गिरफ्तार कर बर्खास्त करने की मांग की है।
 

 

भीम सिंह ने कहा कि वह इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने डीएसपी गिल को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भी उनकी संपत्तियों और कथित रिश्वत से खरीदी गई प्रॉपर्टी का खुलासा करेंगे।

भीम सिंह ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर कुछ ही मिनटों में पहुंचने की जिम्मेदारी होने के बावजूद डीएसपी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बजाय, उन पर आरोप है कि वह पत्रकार और गरीब परिवारों से आने वाले शिक्षित युवाओं को धमका रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें