फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों की आप को नसीहत: स्कूलों को ना बनाएं प्रचार केंद्र, सीबीआई रेड पर क्या बोले?

Thu, 08 Oct 2026 11:09 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आप सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा आप सरकार स्कूलों को राजनीतिक प्रचार का केंद्र बना रही है। आप सरकार शिक्षा के नाम पर अपनी राजनीतिक ब्रांडिंग कर रही है।
 
विज्ञापन
केवल सिंह ढिल्लों, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को आप सरकार को दो मुद्दों पर घेरा। उन्होंने सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स-टीचर बैठकों के दौरान ‘मावां-धीयां सतकार योजना’ के प्रचार और अभिभावकों से प्रशंसा संदेशों के वीडियो बनवाने के कथित निर्देशों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों को राजनीतिक प्रचार का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब सरकार शिक्षा के नाम पर कर रही राजनीतिक ब्रांडिंग: ढिल्लों 
ढिल्लों ने कहा कि पेरेंट्स-टीचर बैठक का मकसद बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति और उनकी समस्याओं पर चर्चा करना है। शिक्षकों को सरकारी योजनाओं के प्रचार में लगाने के बजाय सरकार को रिक्त शिक्षक और लेक्चरर पद भरने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के नाम पर अपनी राजनीतिक ब्रांडिंग कर रही है।

ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच को लेकर सरकार के संघीय ढांचे संबंधी तर्क पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच का आदेश भाजपा या केंद्र सरकार ने नहीं, बल्कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया है। हाईकोर्ट ने ईडी की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्रों पर कार्रवाई न होने के बाद सीबीआई को जांच सौंपी है। ढिल्लों ने कहा कि सीबीआई जांच शुरू होते ही आप को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें