केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेता रजनीश सहगल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय भारी भीड़ और गर्मी के बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें मौके पर संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
रजनीश सहगल अमित शाह की रैली में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी मौत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रैली के मंच से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।