बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने का आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पंजाब के अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी घटना की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी। कमेटी में यूपी राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान, यूपी के मंत्री असीम अरुण और अंबाला से भाजपा महिला नेता बंतो कटारिया को शामिल किया गया है।
यह कमेटी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से गठित की गई है। कमेटी में शामिल सदस्य अमृतसर आएंगे और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा मारने की घटना की पूरी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा पर चढ़कर हथोड़े चालकार क्षतिग्रस्त व अपवित्र करने की घटना की घोर निंदा करते हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।