भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर आधारित तकनीक-संचालित मोबिलिटी पहल के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसमें ड्राइवर सदस्य मॉडल के केंद्र में होंगे और उन्हें प्लेटफॉर्म में भागीदारी व हिस्सेदारी का अवसर देने पर जोर है।
चंडीगढ़ में आज भारत टैक्सी की शुरुआत होगी। सेक्टर-9 के मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में आयोजित कार्यक्रम में इसका डिजिटल शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भारत टैक्सी वाहनों को फ्लैग-ऑफ करेंगे। यह कार्यक्रम शाम चार बजे होना है।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह ही सेक्टर-9 में हाउसिंग बोर्ड के सामने की पार्किंग को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया। यहां दो पुलिस वालों को सुबह से ही तैनात कर दिया गया था, जिससे कोई भी व्यक्ति यहां अपनी गाड़ी को न पार्क सके। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि इस पार्किंग में जिम जाने वाले, रेस्टोरेंट में आने वालों के साथ ही कई उद्यमी अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं।
कार्यक्रम यूटी के सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नगर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर आधारित तकनीक-संचालित मोबिलिटी पहल के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसमें ड्राइवर सदस्य मॉडल के केंद्र में होंगे और उन्हें प्लेटफॉर्म में भागीदारी व हिस्सेदारी का अवसर देने पर जोर है। यानी ड्राइवर केवल सेवा देने वाले नहीं बल्कि सहकारी व्यवस्था से जुड़े हितधारक होंगे।
सहकारिता को मोबिलिटी से जोड़ने की पहल
चंडीगढ़ में भारत टैक्सी की शुरुआत के साथ सहकारी मॉडल का विस्तार मोबिलिटी क्षेत्र में होगा। प्रशासन के अनुसार पहल में भागीदारी, पारदर्शिता और तकनीक के इस्तेमाल को प्रमुखता दी गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ड्राइवर सदस्यों को जोड़ने और सहकारी व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता विभाग की ओर से किया जा रहा है।