फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवक की मनीला में मौत: परिवार का इकलौता था जीवनजोत, दो साल पहले गया था विदेश, सड़क हादसे में गई जान

Fri, 18 Apr 2025 07:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

सुनहरे भविष्य के सपने संजोय विदेश गए बरनाला के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। 28 साल का जीवनजोत परिवार का इकलौता बेटा था। वह कमाने के लिए दो साल पहले मनीला गया था। 
विज्ञापन
जीवनजोत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला के एक युवक की विदेश में मौत हुई है। मनीला (फिलपीन) में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक बरनाला के गांव महल कलां का रहने वाला था और परिवार का एकलौता बेटा था। घटना से पूरे इलाके में शोक है।
विज्ञापन


महल कला के सरबजीत सिंह संभू ने बताया कि मृतक युवक जीवनजोत सिंह (28) करीब दो साल पहले सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गया था। जहां वीरवार को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके पिता की मृत्यु लगभग 12 वर्ष पहले हो गई थी। घर में जीवनजोत की माता रहती है। इस दुखद घटना के बाद घर में रह रही एकल मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि परिवार मृतक बच्चे का शव पंजाब लाने में असमर्थ है। इसके लिए वह पंजाब और केंद्र सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनके बेटे के शव को पंजाब वापस लाने में मदद की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें