फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में गजब मामला: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर कोर्ट में पेश किए जमानती दस्तावेज, तीन पर केस

Thu, 03 Sep 2026 10:36 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

जांच में आरोप है कि बलविंदर सिंह ने मृत रणजीत सिंह के नाम पर तैयार करवाए गए दस्तावेज अदालत में पेश किए। वहीं, फरीदकोट निवासी मनमोहन सिंह और हरप्रीत सिंह ने भी उसकी पहचान रणजीत सिंह के रूप में कर अदालत को गुमराह करने में कथित तौर पर सहयोग किया।
विज्ञापन
फरीदकोट कोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट अदालत में जमानत हासिल करने के लिए मृत व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने अदालत के रीडर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, बलबीर बस्ती निवासी बलविंदर सिंह ने खुद को गांव मचाकी कलां निवासी रणजीत सिंह बताते हुए एक मामले में जमानत देने के लिए अदालत में दस्तावेज पेश किए। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि रणजीत सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


जांच में आरोप है कि बलविंदर सिंह ने मृत रणजीत सिंह के नाम पर तैयार करवाए गए दस्तावेज अदालत में पेश किए। वहीं, फरीदकोट निवासी मनमोहन सिंह और हरप्रीत सिंह ने भी उसकी पहचान रणजीत सिंह के रूप में कर अदालत को गुमराह करने में कथित तौर पर सहयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदित्त सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं जाली दस्तावेजों के माध्यम से अदालतों में जमानत करवाने का कोई संगठित रैकेट तो नहीं चल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें