फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कारोबारी पिता-पुत्र पर हमला: मामूली विवाद के बाद वारदात, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया रोष

Thu, 12 Nov 2026 02:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

पुरानी अनाज मंडी में होलसेल किराना कारोबार करने वाले अमित सेठी के बेटे जय सेठी की बीती देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। पिता अमित सेठी ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट की पुरानी अनाज मंडी में युवकों के एक ग्रुप ने एक कारोबारी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कारोबारी का बेटा जय सेठी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के विरोध में मंडी के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी में होलसेल किराना कारोबार करने वाले अमित सेठी के बेटे जय सेठी की बीती देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। पिता अमित सेठी ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ समय बाद अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और अमित सेठी तथा उनके बेटे पर हमला कर दिया। इसमें जय सेठी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला। व्यापार मंडल के प्रधान वरिंदर शाह ने कहा कि आज व्यापारी अपने कारोबार और जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे शहर में बाजार बंद करवाकर संघर्ष किया जाएगा। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सनी बराड़ और डॉ. संजीव गोयल ने भी पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। थाना सिटी के एसएचओ राजवंत सिंह ने बताया कि पुलिस घायल कारोबारी के बयान दर्ज कर रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें