फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में आप नेता पर हमला: कोर्ट परिसर के बाहर की फायरिंग, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम; तीन घायल

Wed, 25 Nov 2026 03:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

पंजाब के मोगा में आप सरपंच और उनके साथियों पर करीब 25 हमलावरों ने हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में ताबड़तोड़  गोलियां चलीं जिससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
आप नेता पर मोगा में हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच पर हमला और फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में सरपंच समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक के चेहरे को गोली छूकर निकल गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




कोर्ट परिसर के बाहर हुआ हमला 
मिली जानकारी के अनुसार, गांव सलीना के सरपंच अजय अपने दो साथियों के साथ बाघापुराना अदालत में एक तारीख पर आए थे। अदालत परिसर से बाहर निकलते ही करीब 10 से 15 लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद जब सरपंच और उनके साथी गाड़ी लेकर मुदकी की ओर जाने लगे, तो रास्ते में गाड़ी ट्रैफिक में फंस गई। हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की। इस दौरान गोली सरपंच के एक साथी के चेहरे को छूकर निकल गई, जबकि सरपंच और उनके एक अन्य साथी के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें