फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का लाल देश के लिए शहीद: मणिपुर में दुश्मनों के साथ मुठभेड़ में लगी गोली, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 25 Feb 2026 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

भारतीय सेना में तैनात पंजाब का जवान दुश्मनों के साथ लड़ते हुए शहीद हो गया। सुनाम का गुरप्रीत सिंह मणिपुर में एक ऑपरेशन के दौरान बलिदान हो गया। जैसे ही उनकी शहादत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
शहीद गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब का लाल देश के लिए शहीद हुआ है। सुनाम के गांव महिलां का बहादुर सैन्य जवान गुरप्रीत सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया है। गुरप्रीत मणिपुर में एक ऑपरेशन के दौरान देश-विरोधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। 21 वर्षों तक देश की सेवा करते आ रहे जांबाज सैनिक ड्यूटी निभाते हुए अदम्य साहस के साथ लड़े और मातृभूमि पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

विज्ञापन


शहीद जवान गुरप्रीत सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

नंबरदार यूनियन पंजाब के नेता रण सिंह महिलां ने सरकार से मांग की है कि शहीद के परिवार के लिए उचित मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव में शहीद के नाम पर स्मारक स्थापित किया जाए। शहीद गुरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें