फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सीमा पार से लाए छह अत्याधुनिक हथियारों के साथ तीन आरोपी काबू, एएनटीएफ को मिली सफलता

Sat, 07 Jun 2025 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गोइंदवाल जेल में बंद किंगपिन जुगराज सिंह अपने वकील के मुंशी के माध्यम से रैकेट संचालित करता था। शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सीमा पार से तस्करी करके लाए गए छह अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गोइंदवाल जेल में बंद किंगपिन जुगराज सिंह अपने वकील के मुंशी के माध्यम से रैकेट संचालित करता था। शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में दर्ज किया गया है।  पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने यह जानकारी दी। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ राजा निवासी अमृतसर, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी घनुपुर, अमृतसर, दिनेश कुमार उर्फ निशू निवासी छेहरटा, अमृतसर के ताैर पर हुई है। आरोपियों से दो पिस्तौल ग्लॉक 19X (ऑस्ट्रिया में निर्मित), दो पिस्तौल कैल 30 बोर (इटली में निर्मित, बरेटा यूएसए), एक पिस्टल 30 बोर स्टार मार्क, एक बरेटा गार्डोन वीटी (इटली में निर्मित) एपीएक्स बरेटा 30 बोर बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें