अमृतसर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 ग्लॉक पिस्तौल, 4 मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी अमित निवासी गुरु की वडाली, छेहरटा अपने सहयोगी गुरप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था, जो पंजाब में शांति और सौहार्द बिगाड़ने के लिए हथियारों की खेप भेज रहे थे।
डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर यह जानकारी दी।