फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खन्ना के लिए गर्व का पल, शहर अमरजीत कौर चुनी गई बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य

Sun, 12 Apr 2026 11:36 AM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के खन्ना की बेटी अमरजीत कौर खुराना ने शहर का नाम रोशन किया है। अमरजीत कौर खुराना को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य चुना गया है। 
विज्ञापन
अमरजीत कौर खुराना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना शहर के लिए गर्व की बात है कि अमरजीत कौर खुराना को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य चुना गया है। यह संस्था कानूनी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक मानी जाती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं। इस चुनाव में पंजाब से अमरजीत कौर खुराना और होशियारपुर से राजनी नंदा ने जीत हासिल की है। इसे महिला वकीलों की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इन 25 सदस्यों में से ही आगे चेयरमैन, को-चेयरमैन, सचिव और अन्य महत्वपूर्ण पदों का चयन किया जाता है, जिससे इस पद का महत्व और भी बढ़ जाता है।

अमरजीत कौर खुराना खन्ना के एक सम्मानित परिवार से संबंध रखती हैं। वे सोहन सिंह गोगिया की बेटी और प्रसिद्ध कारोबारी गुरशरण सिंह गोगिया की बहन हैं। उन्होंने करीब 15 वर्षों तक एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और कानूनी क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल किया है।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि से खन्ना और आसपास के इलाके में खुशी की लहर है। वकील समुदाय और शहर के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं और इसे खन्ना के लिए गर्व की उपलब्धि बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें