फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एसआईआर के दाैरान गड़बड़ी का आरोप, पंजाब भाजपा ने निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत

Wed, 15 Jul 2026 03:42 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ अधिकारी पंजाब सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे थे और एसआईआर गाइडलाइंस से हटकर दस्तावेज मांग रहे थे।
विज्ञापन
केवल ढिल्लों - फोटो : X @BJP4Chandigarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा ने भारत के चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ अधिकारी पंजाब सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे थे और एसआईआर गाइडलाइंस से हटकर दस्तावेज मांग रहे थे जैसे किराएदारों से रेंट डीड और मकान मालिक के हलफनामे। 

पार्टी ने इस मामले की जांच, आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है कि रिविजन की प्रक्रिया पूरी तरह से ईसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें