पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ अधिकारी पंजाब सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे थे और एसआईआर गाइडलाइंस से हटकर दस्तावेज मांग रहे थे।
पंजाब भाजपा ने भारत के चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ अधिकारी पंजाब सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे थे और एसआईआर गाइडलाइंस से हटकर दस्तावेज मांग रहे थे जैसे किराएदारों से रेंट डीड और मकान मालिक के हलफनामे।
पार्टी ने इस मामले की जांच, आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है कि रिविजन की प्रक्रिया पूरी तरह से ईसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार हो।