फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल का सदस्यता अभियान शुरू: सुखबीर बादल ने ली मेंबरशिप, दोबारा संगठन खड़ा करने पर जोर

Mon, 20 Jan 2025 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिअद की तरफ से सदस्यता अभियान तो शुरू किया जा रहा है, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने सदस्यता अभियान में काम करने से इन्कार कर दिया है। यह पार्टी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और इन नेताओं को साथ लेकर चलना पार्टी के आगे सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
अकाली दल की सदस्यता लेते सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल का सदस्यता अभियान आज शुरू हुआ। सभी नेताओं को इस अभियान के लिए सदस्यता पुस्तिकाएं लेने के लिए बुलाया गया है। इस अभियान के लिए पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सुखबीर बादल ने भी सदस्यता ली।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के जरिये पार्टी का दोबारा संगठन खड़ा करने पर जोर है। इसी तरह एसजीपीसी सदस्यों की बैठक के समय में भी पार्टी ने बदलाव किया है। अब यह बैठक 21 की जगह 22 जनवरी को होगी। इन बैठकों के साथ ही पूर्व प्रधान सुखबीर बादल भी एक बार फिर से पार्टी में एक्टिव होने जा रहे हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब से धार्मिक सजा पूरी करने के बाद ही सुखबीर पार्टी की बैठकों में हिस्सा लेंगे। एसजीपीसी की बैठक शिअद के लिए अहम है, क्योंकि लंबे अरसे बाद वह इस बैठक में हिस्सा ले जा रहे हैं। अकाली दल के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है, इसीलिए पार्टी ने अपने सभी नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे गैर-सिखों और अन्य फर्जी वोटों के पंजीकरण के बारे में सभी आपत्तियां लिखित रूप में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास समय पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी 22 जनवरी को मीटिंग में अपने सदस्यों से सभी विवरण इकट्ठा करके फिर मामले को गुरुद्वारा चुनाव के मुख्य आयुक्त के समक्ष उठाएगी। सदस्यता अभियान को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक में कोई बदलाव नहीं है और वह पहले से निर्धारित समय पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें