फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं DSP विक्रमजीत बराड़ : गौंडर का किया एनकाउंटर, अब गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, डीएसपी ने दिया करारा जवाब

Wed, 01 Jan 2025 05:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, पांच वीरता पदक विजेता, एजीटीएफ के डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने गोल्डी की धमकी का भी करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन
गोल्डी बराड़ और डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख सदस्य गोल्डी बराड़ ने पंजाब पुलिस के डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ को कॉल कर धमकी दी है। विक्रमजीत सिंह बराड़ एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के डीएसपी हैं। कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने डीएसपी बराड़ को कॉल कर धमकाया है। डीएसपी विक्रमजीत और गोल्डी बराड़ के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप तीन दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


गोल्डी बराड़ ने डीएसपी को कॉल कर कहा कि उसके भाई गुरलाल बराड़ की हत्या मामले में अब तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की। उसने कहा कि पुलिस अगर कार्रवाई करती तो उन्हें घर छोड़ने की क्या जरूरत थी। गोल्डी ने आरोप लगाया कि गुरलाल बराड़ हत्या मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। इस पर डीएसपी बराड़ ने जवाब दिया कि पुलिस की जो कार्रवाई बनती है, वह की जा रही है। 

गोल्डी ने खुद वारयल किया ऑडियो
कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एजीटीएफ के डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ को तीन दिन पहले कॉल की गई थी। सूत्रों का कहना है कि कि कॉल करने के बाद खुद गोल्डी बराड़ ने सिग्नल एप के जरिए ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की। वहीं, इस मामले में आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी। गोल्डी बराड़ ने डीएसपी से बात करने के लिए रात के समय कई बार कॉल की थी लेकिन उसकी बात सुबह हो सकी। 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं डीएसपी बराड़
डीएसपी बराड़ की पोस्टिंग मोहाली के डेराबस्सी में है। इसके साथ ही उन्हें पंजाब एजीटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। बिक्रम बराड़ ने अपने कार्यकाल में कई कुख्यात गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है। इनमें विक्की गौंडर, अंकित भादू जैसे कई प्रमुख नाम हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने डीएसपी बनाया था। इतना ही पांच वीरता पदकों से डीएसपी बराड़ को सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

धमकियों से रुकने वाले नहीं- डीएसपी
वहीं, डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा ऐसी धमकियों से वह रुकने वाले नहीं हैं। अगर अपराधी अपना काम कर रहे हैं तो पुलिस भी अपना काम करने में लगी है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गोल्डी बराड़ ने ऑडियो में दो से तीन लोगों का नाम लेकर कहा मेरे ग्रुप में मुखबिर शामिल किए थे, उन्हें मार दिया। इसके अलावा दो और लोगों का नाम लेकर उन्हें मारने की बात कही। गोल्डी बराड़ ने ऑडियो में कहा जो हमारे खिलाफ मुखबिरी करेगा, वह मारेगा। इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग को गोल्डी बराड़ ऑपरेट कर रहा है, जबकि लॉरेंस गुजरात की अमरावती जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें