फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में कृषि विभाग की कार्रवाई: दो कथित अनाधिकृत गोदामों पर छापेमारी, भरे खाद व कीटनाशकों के सैंपल

Thu, 17 Sep 2026 10:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव

सार

मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी के खिलाफ थाना सिटी जगरांव में शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि सैंपलों की जांच के परिणाम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
कृषि विभाग की कार्रवाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जगरांव में खाद और कीटनाशकों से संबंधित सामग्री रखने वाले दो कथित अनाधिकृत गोदामों पर कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने इनमें से कोठे फतेहदीन स्थित गोदाम से खाद व कीटनाशकों के सैंपल लिए हैं। विभाग ने संबंधित कंपनी के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में शिकायत भी दी है। 

विज्ञापन




अब सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। मुख्य कृषि अधिकारी लुधियाना गुरदीप सिंह के अनुसार, जिला और ब्लॉक स्तर की कृषि विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरदास राम गोयल एंड कंपनी से संबंधित बताए जा रहे दो गोदामों में खाद व कीटनाशक सामग्री रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इनमें से एक गोदाम शेरपुरा रोड स्थित कोठे फतेहदीन में, जबकि दूसरा डिस्पोजल रोड पर बताया गया है। कोठे फतेहदीन स्थित गोदाम से विभागीय टीम ने खाद और कीटनाशकों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत, रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी के खिलाफ थाना सिटी जगरांव में शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि सैंपलों की जांच के परिणाम सामने आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, थाना सिटी जगरावं के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से पुलिस को कार्रवाई संबंधी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लिखित जानकारी मिलने के बाद उसके आधार पर पुलिस द्वारा बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में सैंपलों की जांच रिपोर्ट और विभाग की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें