फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा देने के बाद वड़िंग दिल्ली रवाना: X प्रोफाइल में बदला बायो,  कहा- सब सवालों के दूंगा जवाब

Thu, 01 Oct 2026 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद वह गुुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
राजा वड़िंग, कांग्रेस नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले वड़िंग ने मीडिया से बातचीत में कहा मैं इस समय दिल्ली जा रहा हूँ, और फिर मैं निश्चित रूप से आप सभी से बैठकर बात करूँगा। 
विज्ञापन

 

मुझे पता है कि आपके कई सवाल हैं। मुझे लगता है कि कल तक उन सभी सवालों पर मुझे और अधिक स्पष्टता हो जाएगी, जिससे बाद मैं आपके माध्यम से पंजाब की जनता तक अपना संदेश पहुचा सकूं। 
विज्ञापन


एक्स अकाउंट पर बदला अपना बायो
वहीं, राजा वड़िंग ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना बायो बदल दिया है। बायो में पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष लिखा हुआ है। इससे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में अंदरूनी मतभेदों से जूझ रही है। पार्टी के अंदर कई धड़े हैं जो ज्यादा अहमियत चाहते हैं। अमरिंदर सिंह वड़िंग को भी पार्टी के कुछ हिस्सों से चुनावी प्रदर्शन और उनके नेतृत्व को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। कई नेताओं के नाम इस रेस में सामने आ रहे हैं। ऐसे में वड़िंग द्वारा सोशल मीडिया बायो बदलकर खुद को पूर्व अध्यक्ष बताना इस बात का बड़ा संकेत माना जा रहा है कि जल्द ही पंजाब कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।बता दें कि पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंपा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें