सीबीआई की पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के मानसा जिला परिषद चेयरमैन चुस्पिंदरबीर चहल ने कहा कि उन्होंने पहले भी जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग किया था और करीब छह घंटे तक पूछे गए सवालों के जवाब दिए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सीबीआई उन्हें आज दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी। चहल ने आरोप लगाया कि भाजपा का राजनीतिक एजेंडा मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि उन्हें हथियार लाइसेंस की सिफारिश करने के मामले में बुलाया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। जिला परिषद चेयरमैन के तौर पर किसी मामले में सिफारिश करना उनके कर्तव्यों का हिस्सा है।
चहल के मुताबिक, वह इस संबंध में अपना बयान पहले ही दर्ज करवा चुके हैं। यदि सीबीआई को किसी भी मुद्दे पर और स्पष्टीकरण चाहिए तो वह उनसे दोबारा सवाल पूछ सकती है। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।