फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: मान सरकार ने छह आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का किया तबादला

Wed, 23 Apr 2025 08:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने छह आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने बुधवार को छह आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया। 2014 बैच के आईएएस जितेंद्र जोरवाल को पंजाब के आबकारी एवं कराधान विभाग का आयुक्त नियुक्त किया है। साथ ही आईएएस जोरवाल को पटियाला के आबकारी विभाग का अतिरिक्त आयुक्त और कराधान-1 का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया है।

मौजूदा आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त आईएएस वरुण रूजम को पद से हटा दिया गया है। 2008 बैच के आईएएस राजीव पराशर को पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव नियुक्त किया है। आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा को इस पद से हटा दिया गया है। 2008 बैच के आईएएस विनय बुबलानी को पटियाला डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया है, आईएएस दलजीत सिंह मांगट को इस पद से हटा दिया गया है।

2008 बैच के आईएएस मोहिंदर पाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव के अलावा प्रमोशन ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2009 बैच के आईएएस गुरिंदर पाल सहोता को पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास और वित्तीय कॉरपोरेशन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।

2011 बैच के आईएएस गिरिश दयालन को स्कूल शिक्षा डायरेक्टर जनरल और उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक का कार्यभार सौंपा है। आईएएस विनय बुबलानी और आईएएस संयम अग्रवाल को इन चार्ज से हटा दिया है। 2014 बैच के पीसीएस मनजीत सिंह चीमा को कॉलोनाइजेशन के निदेशक का चार्ज सौंपा गया है। इस संदर्भ में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें