फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के एक और IAS लेंगे वीआरएस: राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के शिव प्रसाद की अर्जी स्वीकार

Tue, 21 Jan 2025 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के समय आईएएस के शिव प्रसाद की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पंजाब राजभवन में नियुक्ति हुई थी। पंजाब सरकार ने राखी गुप्ता भंडारी के स्थान पर के शिवा प्रसाद को नियुक्त किया था। राखी गुप्ता भंडारी को 13 नवंबर, 2022 को इस पद पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
आईएएस के शिव प्रसाद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेंगे। 1993 बैच के आईएएस ऑफिसर के शिव प्रसाद ने वॉलंटरी रिटायरमेंट की मांग की है। पंजाब सरकार ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली है। उनकी यह अर्जी अब केंद्र के परसोनल विभाग को मंजूरी के लिए भेज दी गई है।

कैप्टन सरकार में भी मांग चुके हैं वीआरएस

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में भी आईएएस के शिव प्रसाद ने वॉलंटरी रिटायरमेंट की मांग की थी। आईएएस के शिव प्रसाद पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पहली बार जब उन्होंने वॉलंटरी रिटायरमेंट की अर्जी भेजी थी, तब कैप्टन सरकार ने उन्हें रोक लिया था। 

सीएम मान ने पहले किया था इंकार

वॉलंटरी रिटायरमेंट की दूसरी बार अर्जी देते समय भी सीएम भगवंत मान ने उन्हें इसके लिए मना किया था, सीएम के मना करने के बावजूद उन्होंने सरकार को यह अर्जी भेज दी है।
विज्ञापन


दरअसल सीएम चाहते थे कि राज्य सरकार के अनुभवी अफसरों को ऐसा करने से रोका जाए। सूत्रों की मानें तो वह राजनीति में भी कदम रख सकते हैं। वह लोकसभा के पूर्व स्पीकर जीएमसी बालयोगी के रिश्तेदार हैं।

2030 में होनी है रिटायरमेंट

आईएएस के शिव प्रसाद की रिटायरमेंट सर्विस रूल्स के मुताबिक 2030 में होनी है। करीब पांच साल पहले यह कदम उठाने के पीछे एक और कारण यह है कि वह कई किताबें लिखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें