फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम में हादसा: खंभे से टकराई बुलेट, देर रात मीटिंग से लाैट रहे युवक की माैके पर ही गई जान

Wed, 02 Jul 2025 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

रात करीब 12 बजे फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक दिलप्रीत सिंह अपनी बुलेट पर भवानीगढ़ में  मीटिंग अटेंड करने के बाद अपने घर गांव चट्ठे नन्हेड़ा लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
दिलप्रीत सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम के नजदीकी गांव खडियाल में खंभे से बाइक टकराने से नौजवान की मौत हो गई। महिलां पुलिस चौकी प्रभारी करम सिंह व सहायक थानेदार देश राज ने बताया कि रात करीब 12 बजे फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक दिलप्रीत सिंह अपनी बुलेट पर भवानीगढ़ में  मीटिंग अटेंड करने के बाद अपने घर गांव चट्ठे नन्हेड़ा लौट रहा था। सुलार घराट से होते हुए गांव खडियाल पहुंचा तो उसका मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराया। जिससे दिलप्रीत सिंह (25) पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव चट्ठे नन्हेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में आईपीसी की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें