सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर चुन्नी गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि प्राइवेट स्कूल के छात्र टूर पर जा रहे थे। हादसे में स्कूल प्रधानाचार्य, और ड्राइवर-कंडक्टर सहित 11 बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ में जा टकराई। सभी बच्चे सकुशल अपने घरों को जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को संगरूर के खाई गांव से आ रही एक स्कूल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 11 छात्रों सहित 13 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर चुन्नी गांव के पास हुई। बस चालक, स्कूल प्रधानाचार्य और 11 छात्रों को इलाज के लिए मोहाली के इंडस अस्पताल ले जाया गया है।