फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार का पैर कटा; चालक फरार

Mon, 10 Aug 2026 01:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

राहगीरों और रोड सेफ्टी टीम की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव सिंघावाला के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही प्राइवेट कंपनी की बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दाैरान घायल का एक पैर काटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार निवासी गुरु नानक नगर, बठिंडा ने बताया कि उसके जीजा मोहित कुमार अपने मोटरसाइकिल पर जगराओं जा रहे थे। सतीश कुमार भी अपने काम से बाघापुराना आया हुआ था और वह भी उनके साथ जगराओं के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे गांव सिंघावाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही न्यू दीप बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से बस चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित कुमार की दाहिनी टांग बस के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और रोड सेफ्टी टीम की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें