फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में हादसा: सुल्तानपुर लोधी रोड पर ट्रक और बाइक में टक्कर, एक युवक की माैत

Tue, 10 Jun 2025 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिकंदर ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहा था। जब वह सुल्तानपुर लोधी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक एक्टिवा से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर देर रात एक पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे घायल को राहगीरों व पीसीआर टीम ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिकंदर पुत्र दुखीराम वासी मोहल्ला केसरी बाग ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहा था। जब वह सुल्तानपुर लोधी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक एक्टिवा से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें पीसीआर टीम के नाइट इंचार्ज रणजीत सिंह व एएसआई कर्मजीत सिंह ने मौके पर पहुंच राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीषपाल सिंह ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। तथा घायल सिकंदर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें