फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हादसा: हाईकोर्ट पूल की कार और फॉर्च्यूनर टकाराई, रेड लाइट जंप करने के चलते हुई भिड़ंत

Sat, 29 Aug 2026 01:35 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हादसा सुबह 11:30 बजे करीब उस समय हुआ जब हाईकोर्ट पूल से अटैच सफेद रंग की कैमरी कार पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर हाईकोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ के पुराने सचिवालय की तरफ से काले रंग की पंजाब नंबर की फॉर्च्यूनर कार कार्मल स्कूल की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कार्मल स्कूल लाइट प्वाइंट पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवारों में से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि हादसे के पीछे गलती किसकी है। 
विज्ञापन

हादसा सुबह 11:30 बजे करीब उस समय हुआ जब हाईकोर्ट पूल से अटैच सफेद रंग की कैमरी कार पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर हाईकोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ के पुराने सचिवालय की तरफ से काले रंग की पंजाब नंबर की फॉर्च्यूनर कार कार्मल स्कूल की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही दोनों कारें स्कूल के पास लाइट प्वाइंट को क्रॉस करने लगी तो अचानक एक दूसरे की कार को देख दोनों वाहन चालक घबरा गए। फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए कार्मल स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। वही कैमरी कार ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 3 थाना पुलिस ने दोनों कार सवार चालकों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें