फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में हादसा: तलवंडी साबो में घर की छत गिरी, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत, दो बेटियां गंभीर घायल

Tue, 14 Jul 2026 12:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय धर्म सिंह कमरे के बाहर सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
बठिंडा में छत गिरने से मां-बेटे की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के तलवंडी साबो में सोमवार देर रात कमरे की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार रात करीब 11 बजे घर के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर (40) और पुत्र अर्शदीप सिंह (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय धर्म सिंह कमरे के बाहर सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

हादसे से पूरे नगर में शोक, जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख 

नगर परिषद अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष कुलवीर कौर सरां सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे तलवंडी साबो क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस और प्रशासन ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें