फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar News: नगर निगम का एक्शन, कई दुकानें सील... प्राइवेट कॉलेज पर भी जड़ा ताला, दुकानदारों में हड़कंप

Thu, 13 Nov 2025 04:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज को सील करते नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया है। नगर निगम ने इन दुकानदारों को पहले नोटिस जारी किए थे। बावजूद इसके नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया, जिस पर वीरवार को यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


सुपरिटेंडेंट अंजू बाला के नेतृत्व में निगम की टीम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, रोहित कुमार ने साहित्य सदन रोड पर बंद पड़े एक पड़े एक निजी कॉलेज को सील कर दिया जिसकी करीब सवा 2 लाख रुपये की देनदारी थी। इसके अलावा हनुमानगढ़ रोड पुल के नीचे एक फर्म के मालिक द्वारा करीब पौने 4 लाख रुपये का टैक्स अदा न करने पर उसे सील कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने जैन नगरी में शक्ति नर्सिंग होम के सामने दो दुकानों पर सील की कार्रवाई की जिनका करीब एक का 44 लाख एक दूसरी का 47 लाख रुपये टैक्स बकाया था। जबकि दो दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई को देखते हुए मौके पर ही चेक द्वारा राशि भर दी जिस पर उन्हें सील नहीं किया गया।

निगम अधिकारियों ने बताया कि जो भी देनदार मौके पर चेक के द्वारा अपना बकाया अदा कर देगा, उस पर सील की कार्रवाई नहीं की जाएगी। आज के दिन कुल 9 प्रॉपर्टियों को सील करने की कार्रवाई की जानी थी। निगम का यह अभियान शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें