फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जब मेरी अर्थी उठाकर चलेंगे तो यार सभी साथ चलेंगे.. आप के सरपंच ने खुदकुशी से पहले लिखी थी कविता

Mon, 02 Jun 2025 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस के मुताबिक अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलते ही गुरुहरसहाए के आप विधायक फौजा सिंह जश्नप्रीत के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
आप सरपंच ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखी थी पोस्ट - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम में आते गांव तरिंडे के मौजूदा आप पार्टी के सरपंच जश्नप्रीत सिंह बावा ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें कविताओं की कुछ लाइनें लिखी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलते ही गुरुहरसहाए के आप विधायक फौजा सिंह जश्नप्रीत के घर पर पहुंचे। जश्नप्रीत की पार्टी में काफी गतिविधियां थी। लेकिन उसके खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जश्नप्रीत ने खुदकुशी करने से पूर्व फेसबुक पर लिखा-जब मेरी अर्थी उठाकर चलेंगे तो मेरे यार सभी साथ चलेंगे, चलेंगे मेरे साथ दुश्मन भी, ये बात अलग है कि वो मुस्कुरा कर चलेंगे ... ऐसी कई और लाइनें भी लिखी हैं। पुलिस उक्त पोस्ट को ध्यान में रखकर जांच आगे भी काम कर कारणों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जश्नप्रीत सिंह के परिजनों के बयान पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें