किसानों की मांगे केंद्र से संबंधित है, इसलिए इस मामले में पंजाब सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केंद्र सरकार के संपर्क में है। पंजाब सरकार मामले में हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि किसानों की मांगें जल्द से जल्द पूरी हो सके।
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की चिंता है और सरकार उनकी नाजुक हलात के चलते किसानों से बातचीत कर रही है, ताकि वह अपना अनशन खत्म कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे केंद्र से संबंधित है, इसलिए इस मामले में पंजाब सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। पहले भी सरकार ने डल्लेवाल की सेहत को ध्यान में रखते हुए उनको अस्पताल में दाखिल करवाया था लेकिन किसानों की तरफ से इसका विरोध किया गया था इसलिए किसने की मांग को ध्यान में रखते हुए ही वह आगे किसी भी तरह की कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केंद्र सरकार के संपर्क में है। पंजाब सरकार मामले में हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि किसानों की मांगें जल्द से जल्द पूरी हो सके। अरोड़ा ने कहा कि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं और यह मांग मुख्य रूप से केंद्र से संबंधित है।