फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कौन हैं राजिंदर गुप्ता, जिसे AAP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, ट्राइडेंट ग्रुप से दिया था इस्तीफा

Sun, 05 Oct 2025 01:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। राजिंदर गुप्ता एक अनुभवी और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं, जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों के हित में काम किया है।
विज्ञापन
राजिंदर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा चुनाव के लिए मशहूर कारोबारी राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। राजिंदर गुप्ता का नाम चुने जाने को पार्टी ने अनुभव और समाजसेवा की पृष्ठभूमि के आधार पर एक सशक्त निर्णय बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि राजेंद्र गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। राजेंद्र गुप्ता ने एक दिन पहले ही पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के ओहदों से इस्तीफा दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

राजिंदर गुप्ता एक अनुभवी और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं, जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों के हित में काम किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गुप्ता की साफ-सुथरी छवि और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनके मजबूत संबंध को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के विधायक चयनित होने के बाद से राज्यसभा की एक सीट खाली पड़ी थी। संजीव अरोड़ा भी एक बड़े उद्योगपति हैं और पहले राज्यसभा सदस्य थे। लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरप्रीत गोगी का निधन होने के बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जीतने के बाद वह सूबे के उद्योग मंत्री बने।

राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए इसी माह 24 अक्तूबर को वोटिंग होनी है। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है और 16 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। पहले इस बात की भी अटकलें थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्यसभा जाएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम भी चर्चा में आया मगर केजरीवाल ने पिछले दिनों राज्यसभा में जाने की संभावना से इन्कार कर दिया था।

पार्टी सूत्र यह भी बताते हैं कि सरकार चाहती है कि किसी पंजाबी को भी राज्यसभा में भेजा जाए, क्योंकि इस निर्णय का अनुकूल परिणाम साल 2027 के विधानसभा चुनाव में आप को मिल सकता है इसलिए भी उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता का नाम चर्चा में आया था। राजेंद्र गुप्ता टेक्सटाइल, पेपर व केमिकल उद्योग संचालित करने वाले ट्राइडेंट समूह संस्थापक व चेयरमैन रहे  हैं। 

पंजाब में राज्यसभा की 7 सीटें हैं। इनमें से एक पद रिक्त है जबकि छह राज्यसभा सदस्यों में आम आदमी पार्टी के उद्योगपति विक्रमजीत सिंह साहनी, पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल, आप नेता राघव चड्डा, आप नेता संदीप कुमार पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह व व्यवसायी अशोक कुमार मित्तल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें