फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर मेयर चुनाव में बवाल: बहुमत के बावजूद AAP के गणेश सबलानिया जीते, भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप

Fri, 10 Jul 2026 10:01 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर

सार

अबोहर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। बहुमत का दावा कर रही भाजपा को झटका देते हुए आप पार्टी के मेयर को निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा नेताओं और पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं और पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। बहुमत का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गणेश सबलानिया मेयर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा नेताओं और पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए धांधली  के आरोप लगाए।

विज्ञापन


चुनाव से पहले नगर निगम में भाजपा के 28 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 20 पार्षद, एक कांग्रेस पार्षद और एक आजाद पार्षद था। भाजपा का कहना है कि विधायक के मतदान अधिकार को जोड़ने पर उनके पक्ष में कुल 29 वोट बनते हैं, इसलिए उनके पास स्पष्ट बहुमत था। वहीं, आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने दावा किया कि मेयर चुनाव के दौरान आप के पक्ष में 27 हाथ उठे, जिसके आधार पर गणेश सबलानिया को विजयी घोषित किया गया।

परिणाम घोषित होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया। भाजपा नेता संदीप जाखड़ ने आरोप लगाया कि चुनाव में धक्केशाही और लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी 28 पार्षद उनके साथ मौजूद हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

विरोध के दौरान संदीप जाखड़ अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) की गाड़ी का घेराव भी किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए और चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

मेयर चुनाव के दौरान नगर निगम परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि मीडिया कर्मियों को भी चुनाव प्रक्रिया के निकट जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठे। भाजपा पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि वे इस चुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं करेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत बताते हुए गणेश सबलानिया के मेयर बनने पर खुशी जताई। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद अबोहर की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है और सभी की नजरें प्रशासन तथा आगे की राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। बता दें कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी आम आदमी पार्टी से ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें