फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: आप महिला विंग की वाइस प्रेसिडेंट रिंपी गरेवाल पार्टी से निलंबित, मोगा के पूर्व जिला प्रधान पर भी एक्शन

Wed, 24 Sep 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में 4 अगस्त को हरमनजीत सिंह दीदारे वाला ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी द्वारा जारी लेटर में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ने पार्टी अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए थे।
विज्ञापन
रिंपी गरेवाल और हरमनजीत सिंह दीदारे वाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब महिला विंग की वाइस प्रेसिडेंट रिंपी गरेवाल और मोगा के पूर्व जिला प्रधान और प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदारे वाला को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में छह महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


पार्टी द्वारा जारी लेटर में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ने पार्टी अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए थे। रिंपी गरेवाल 2013 से आम आदमी पार्टी के लिए कार्य कर रही थी और हरमनजीत सिंह दीदारे वाला भी आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। 

लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में 4 अगस्त को हरमनजीत सिंह दीदारे वाला ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे दिया था। रिंपी गरेवाल ने कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी साझा की थी कि इस वक्त आम आदमी पार्टी के पुराने वर्कर को पीछे करके नए लोगों को आगे लाया जा रहा है। जो भी आवाज उठा रहे हैं, उनके ऊपर पर्चा दर्ज हो रहा है। आने वाला कोई भी चुनाव में पार्टी के लिए उनका परिवार काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें