आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए।
अबोहर निगम में भाजपा के बहुमत के बावजूद आम आदमी पार्टी के गणेश सबलनिया अबोहर के मेयर चुने गए। इसके बाद बवाल हो गया। भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। देर शाम तक तनातनी जारी रही। जिसके बाद मेयर चुनाव को रद्द घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अबोहर में भाजपा के 28 पार्षद हैं। आप के 20 और कांग्रेस और आजाद 1-1 पार्षद हैं। आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डीसी की गाड़ी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।