फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर मेयर चुनाव में बवाल: भाजपा के बहुमत के बाद भी जीते आप प्रत्याशी, हंगामा-धरने के बाद चुनाव रद्द

Fri, 10 Jul 2026 05:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर

सार

आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
गणेश सबलनिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर निगम में भाजपा के बहुमत के बावजूद आम आदमी पार्टी के गणेश सबलनिया अबोहर के मेयर चुने गए। इसके बाद बवाल हो गया। भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। देर शाम तक तनातनी जारी रही। जिसके बाद मेयर चुनाव को रद्द घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


अबोहर में भाजपा के 28 पार्षद हैं। आप के 20 और कांग्रेस और आजाद 1-1 पार्षद हैं। आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डीसी की गाड़ी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें