फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चुनाव से पहले आप ने किया पार्टी विस्तार, जगरूप सिंह सेखवां को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

Tue, 28 Jul 2026 04:11 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार किया है। 
विज्ञापन
पंजाब में आप ने किया संगठना का विस्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही तीन हलका प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ का हलका प्रभारी बनाया गया। जोबन रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां की जिम्मेदारी मिली है। जसकंवर सिंह गिल को पट्टी का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ये आदेश जारी किए। पार्टी का लक्ष्य विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न शाखाओं में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें