फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव: आप और भाजपा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, प्रत्याशी हरमीत संधू के साथ मौजूद रहे सीएम मान

Fri, 17 Oct 2025 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

तरनतारन उपचुनाव के लिए आप, शिअद, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। शुक्रवार को आप और भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि शिअद और कांग्रेस उम्मदीवार पहले ही नॉमिनेशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों समेत चार उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है। आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम तरनतारन के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेश वालिया ने आप के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के साथ रोड शो निकाला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों (शिअद, कांग्रेस) ने पंजाब को लूटा है। इनके नेताओं को खुद नहीं पता होता कि ये आजकल किस पार्टी की तरफ से बोल रहे हैं ये आजकल समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं, जबकि पंजाब को स्कूल-अस्पताल और रोजगार चाहिए। मान ने कहा कि हम 55 हजार सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। 90% घरों के बिजली के बिल 0 आते हैं। किसानों को खेतों में पूरी बिजली मिल रही है। 2002-2022 तक अकाली दल और कांग्रेस के कैप्टन ने सरकारें चलाई और पंजाब को जमकर लूटा है।
 
आम आदमी पार्टी के रोड शो में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सीएम मान ने कहा कि ऐतिहासिक जनसैलाब ने साबित कर दिया कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम से खुश हैं और उनका ‘आप’ पर भरोसा बरकरार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के नामांकन रोड शो में जनता का जोश आप सरकार के 3.5 साल के शानदार काम पर मुहर लगा रहा है। हम सब मिलकर रंगला पंजाब का सपना जरूर पूरा करेंगे।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू और सच कहूं पार्टी के उम्मीदवार शाम लाल गांधी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले, कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर और शिअद की कवरिंग उम्मीदवार कंचनप्रीत कौर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 18 अक्तूबर शनिवार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत अवकाश नहीं है और इस दिन भी नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि, 19 अक्तूबर (रविवार) और 20 अक्तूबर (सोमवार, दिवाली) को अवकाश रहेगा और इन तिथियों पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकते।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। चुनाव के मतदान 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। इसके साथ ही, पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर, 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें